जिलाधिकारी ने सघन मिशन इंद्र धनुष की जनजागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मिशन इंद्रधनुष तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान व नियमित टीकाकरण हेतु निकाली गयी जनजागरूकता रैली

Friday, September 8, 2023 - 15:05
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी ने सघन मिशन इंद्र धनुष की जनजागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संघन मिशन इंद्र धनुष की जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिशन इंद्रधनुश कार्यक्रम के तीन चरणों में से आज द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तक चलने वाले मिशन हेतु जनजागरूकता रैली को रवाना किया गया। जागरूकता रैली के दैरान मुख्य चिकित्साधिकरी ने जिलाधिकारी को जागरूकता स्लोगन लिखा कप भी भेंट किया। 

जनजागरूकता रैली में सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, मंगल सेन इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, आर्य कन्या, आर्य महिला, सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज आदि के छात्र छात्राओं व स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रतिभाग कर मिशन इंद्रधनुष तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान व नियमित टीकाकरण के प्रति लोगो को बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से जागरूक किया। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 के अन्तर्गत जनपद में टीकाकरण से वंचित 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का सर्वे करवाकर टीके से वंचित बच्चों व महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। 

रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ पी पी श्रीवास्तव , एस एम ओ कुमार गुंजन यूनिसेफ से हुदा जेहरा डीएचईआईओ वीरेन्द्र कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User