मगरमच्छ को देखने के लिए गर्रा नदी में उमड़ी भीड़

Saturday, August 26, 2023 - 19:32
0
मगरमच्छ को देखने के लिए गर्रा नदी में उमड़ी भीड़

 शाहाबाद हरदोई। शनिवार की सुबह सुहागपुर गांव से गुजरी गर्रा नदी में मगरमच्छ देखे जाने के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई। गर्रा नदी के बीच में एक टापू पर बैठे मगरमच्छ को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने देखा और मोबाइल पर जूम लगाकर उसके वीडियो और फोटो खींचे गए। देर शाम तक मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। शाहाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुहागपुर के पश्चिम छोर से निकली गर्रा नदी के बीच में बने टापू पर अचानक मगरमच्छ आकर बैठ गया। मगरमच्छ पर जब ग्रामीणों की निगाह पड़ी तो यह खबर गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे मगरमच्छ को देखने के लिए नदी के किनारे पहुंचे। यह मगरमच्छ दूर टापू पर बैठा साफ दिखाई दे रहा था। लेकिन मोबाइल से फोटो या वीडियो लेने पर स्पष्ट नहीं आ पा रहा था। मगरमच्छ की हरकतें वीडियो में साफ दिखाई दे रहे थीं। मगरमच्छ बार-बार अपना मुंह फैला रहा था। काफी देर तक मगरमच्छ नदी के बीच टापू पर बैठा रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User