नपा निर्दलीय अध्यक्ष सहित 5 पार्षदों की भाजपा में वापसी
गुना। नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता एवं उपाध्यक्ष धरम सोनी सहित चार पार्षद सरिता शाहू, कैलाश धाकड़, सुमन लोधा, दिनेश शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित चारों पार्षदों को भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने भाजपा पट्टी पहनाकर सदस्यता दिलाई और भाजपा में पुन: घर वापसी पर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर भाजपा विधायक, भाजपा के पदाधिकारियों व विकास जैन सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

