चीन युद्ध में शहीद हुए गंगा प्रसाद के भाई को किया गया सम्मानित

Saturday, August 12, 2023 - 20:34
Updated: 3 years ago
0
चीन युद्ध में शहीद हुए गंगा प्रसाद के भाई को किया गया सम्मानित

 शाहाबाद हरदोई । आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर मेरा माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले वीर शहीद के भाई को प्रभारी निरीक्षक द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरा बस्ती निवासी अमर शहीद गंगा प्रसाद सैनी जी 1962 में चीन युद्ध के दौरान लद्दाख में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत को नमन करते हुए मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके छोटे भाई विदुर सैनी को अंग वस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक का डीके सिंह ने कहा शहीदों का सम्मान करना आत्म गौरव की बात है। शहीदों ने अपनी जान को न्योछावर करके हम सबको खुले वातावरण में सांस लेने का मौका दिया। सरकार द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो एक सराहनीय कार्यक्रम है। शाहाबाद के रहने वाले गंगा प्रसाद ने 1962 में युद्ध के दौरान लद्दाख में अपनी शहादत दी। आज उनके छोटे भाई को सम्मानित करके मुझे गौरव महसूस हो रहा है। इस मौके पर चौकी इंचार्ज राम लखन बस्ती सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User