संसदीय कार्य श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शहीद उद्यान पार्क एवं गांधी भवन में शिलाफलकम का अनावरण कर हाथ में दिया लेकर पंच प्रण की शपथ ग्रहण की

संसदीय कार्य श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शहीद उद्यान पार्क एवं गांधी भवन में शिलाफलकम का अनावरण कर हाथ में दिया लेकर पंच प्रण की शपथ ग्रहण की

Saturday, August 12, 2023 - 19:41
Updated: 3 years ago
0
संसदीय कार्य श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शहीद उद्यान पार्क एवं गांधी भवन में शिलाफलकम का अनावरण कर हाथ में दिया लेकर पंच प्रण की शपथ ग्रहण की

शाहजहांपुर। (आरएनआई) मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शहीद उद्यान पार्क एवं गांधी भवन में शिलाफलकम का अनावरण कर हाथ में दिया लेकर पंच प्रण की शपथ ग्रहण की, माननीय मंत्री जी के साथ जिला अधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह , मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह,अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, सहित मौजूद गणमान्य  व्यक्तियों ने भी पंच प्रण की शपथ ग्रहण की| 

इस अवसर पर माननीय मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य श्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहीदों के बलिदानों को याद किया, उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बहुत ही यातनाएं सही है व बहुत बड़े-बड़े बलिदान दिए हैं, उन्होंने कहा कि उनका केवल एक ही लक्ष्य था कि आने वाली पीढ़ी को एक स्वतंत्र वातावरण में जीने का अवसर मिल सके , जिसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति तक दी है। उन्होंने कहा की आज पहले जैसी स्थिति नही है लेकिन अपने आप को कष्ट में डालकर यदि किसी की मदद हो सकती है तो हम करें यही प्रेरणा हमें इन शहीदों से व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से मिलती है। उन्होंने कहा की हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री जी ने प्रेरणा लेने के लिए ही इस अवसर को प्रदान किया है जिसके लिए माननीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User