सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़वाने गए सभासद की पिटाई, दलित सभासद ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Friday, January 19, 2024 - 16:37
0

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुलेमानी मोहल्ले में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने को लेकर हुए विवाद में मोहल्ला वासियों ने क्षेत्रीय सभासद को पीट कर लहूलुहान कर दिया। सभासद का सिर फट गया। बचाने के लिए आई उसकी पत्नी को भी दबंगों ने पीटा । घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुलेमानी में सड़क की जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से काबिज थे। पूर्वाह्न 11:00 बजे नगर पालिका परिषद की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। टीम ने क्षेत्रीय सभासद रतिराम को भी अपने साथ ले लिया। अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद ने तूल पकड़ा तो मोहल्ले के राम रूप, रामकरण, राजकुमार, मनोज और रामदास ने जाति सूचक गालियां देनी प्रारंभ कर दी। सभासद रतिराम ने आपत्ति की तो दबंगों नल के हत्थे से हमला कर दिया जिससे उनका सिर फट गया और वह लहू लुहान हो गए। रतिराम को बचाने के लिए उनकी पत्नी दौड़ी तो दबंगों ने पत्नी को भी पीटा ।सभासद का आरोप है दबंगों ने उनके पास से ₹10,000 की नकदी, नगर पालिका परिषद की मोहर और उनकी लोही भी छीन ली। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में नगर पालिका परिषद के सभासद कोतवाली में एकत्र हो गए। घायल सभासद को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। गंभीर हालत में सभासद को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोपियों के खिलाफ दलित एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User