राज्य स्तरीय कार्यशाला में शाहजहांपुर का नेतृत्व करेंगे तीन शिक्षक

Tuesday, October 24, 2023 - 14:29
Updated: 3 years ago
0
राज्य स्तरीय कार्यशाला में शाहजहांपुर का नेतृत्व करेंगे तीन शिक्षक

शाहजहांपुर (आरएनआई) बेसिक शिक्षा परिषद और मिशन शिक्षण संवाद की ओर से 26 व 27 अक्टूबर को अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक समागम कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । कार्यशाला में शामिल होने के लिए विभाग ने जिले के तीन शिक्षकों का चयन किया है । कंपोजिट विद्यालय बांधा तिलहर से आकाश पांडे, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर भावल खेड़ा से अभिषेक दीक्षित और मयंक भूषण पांडे जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में हो रहे सार्थक प्रयासों का प्रस्तुतीकरण देंगे । साथ ही साथ इन शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यशाला में बच्चों को निपुण बनाने के लिए किए गए प्रयास, विभिन्न नवाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे कैसे सफल हो इस पर चर्चा की जाएगी । राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग करने के दौरान शिक्षकों को अन्य जनपदों में चल रही योजनाओं, गतिविधियों, नवाचारों के विषय में भी जानकारी मिलेगी एवं अन्य जनपद निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु क्या-क्या कार्य कर रहे हैं इनसे भी उनका परिचय होगा  कार्यशाला के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह रहेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User