राज्य अलंकरण में स्वामी विवेकानंद सम्मान से अलंकृत हुई धमतरी जिले की व्याख्याता

Sep 14, 2025 - 12:55
 0  27
राज्य अलंकरण में स्वामी विवेकानंद सम्मान से अलंकृत हुई धमतरी जिले की व्याख्याता

धमतरी (आरएनआई) प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य अलंकरण 2025 का भव्य आयोजन हुआ ।इस अवसर पर प्रदेश के चुनिंदा शिक्षक,बाल वैज्ञानिक तथा समाज सेवी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुजगहन की व्याख्याता परविंदर कौर गिल को स्वामी विवेकानंद सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सममान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार , प्राकृतिक संरक्षण विज्ञान ,समाज सेवा ,महिला सशक्तिकरण ,अंधविश्वास उन्मूलन एवं जन जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया गया । समारोह में विशेष पंरपरा के तहतशिक्षकों का दूध मिश्रित जल से चरण पक्षालन किया गया। ततपश्चात तिलक, चंदन महा आरती एवं मोमेंटो ,मेडल व प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पद्मश्री श्री अजय मांडवी जी ने कहा मैं मूर्तियां को नहीं गढता इंसानों को गढता हूं ।शिक्षक समाज के लिए इंसान गढता है। मुख्य अतिथि श्री डा हित नारायण टंडन सहायक प्राध्यापक प्राणी विभाग विभागाध्यक्ष गुरु घासीदास स्नातकोत्तक महाविद्यालय कुरुद ने कहा कि ऐसा सम्मान शिक्षकों को जीवन भर प्रेरित करता है। वहीं श्री नीरज वर्मा इसरो साइंस एक्टिविटीज महाराष्ट्र ने बस्तर के चयनित छात्रों को श्रीहरिकोटा भ्रमण कराने की योजना साझा की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अभिषेक शुक्ला ने की। मंच पर कालिदास नकाडे यंग खगोल विज्ञान समूह नागपुर ,रश्मि वर्मा मार्कण्डेय  साइंस सेंटर नागपुर, श्री नितिन कुमार पटेल अगस्त्य इंटरनेशनल फाऊंडेशन भोपाल  श्री संजीव सूर्यवंशी , नवाचारी गतिविधि समूह छत्तीसगढ़ तथा श्री मोतीलाल देवांगन ,प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन विशेष रूप से उपस्थित थे । समारोह में महर्षि वशिष्ठ सम्मान , सरस्वती पुत्र सम्मान  और उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान चयनित व्यक्तियों को संस्था के द्वारा दिया गया । मंच संचालन व्याख्याता समीक्षा गायकवाड ने किया।कार्यक्रम में विज्ञान संचार एवं कार्यकारिणी सदस्य लखन राम साहू, विद्यामती साहू ,आलोक जधेल, भूनेश्वर मरकाम, राधिका साहू सहित कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.