जिले में राजस्‍व महा अभियान के तहत 2 लाख 34 हजार 655 राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण

नागरिकों को उत्तम सेवाएँ उपलब्ध कराने जिले के राजस्व टीम के सफल प्रयास... कलेक्टर द्वारा सभी अनुभाग व तहसील स्तर पर जाकर  की गई सतत मॉनिटरिंग और देर रात तक राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर की गई समीक्षा।

Tuesday, September 3, 2024 - 21:51
Updated: 2 years ago
0
जिले में राजस्‍व महा अभियान के तहत 2 लाख 34 हजार 655 राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण

गुना (आरएनआई) मध्‍यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार गुना जिले में राजस्‍व महाभियान 2.0 18 जुलाई से 31 अगस्‍त तक आयोजित किया गया। जिसके तहत  मध्यप्रदेश शासन किसान, युवा तथा महिलाओ एवं गरीब वर्ग के सुविधाओ में विस्‍तार तथा उनका जीवन सहज एवं सरल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को राजस्‍व संबंधी समस्‍याओ के निराकरण के लिए दो चरणों में राजस्‍व महा अभियान का संचालन कर वर्षो से लंबित समस्‍याओं एवं राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण कराया है। नागरिकों की सुविधा के लिये प्रांतव्यापी चलाए गये राजस्व महाअभियान के दोनों चरण कारगर सिद्ध हुए है।

मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार  गुना जिले में कलेक्‍टर श्री सतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में राजस्‍व अभियान का सफल संचालन किया गया ।

कलेक्टर द्वारा सभी अनुभाग व तहसील स्तर पर जाकर  की गई सतत मॉनिटरिंग और देर रात तक पटवारी,राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर की गई समीक्षा

कलेक्टर द्वारा स्वयं सभी अनुभाग व तहसील स्तर पर जाकर सतत मॉनिटरिंग की गई और देर रात तक पटवारी,राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई

इस कार्य में राजस्‍व अमला के साथ साथ अन्‍य विभागों का भी सहयोग लिया गया । जिसके सकारात्‍मक परिणाम सामने आए है । राजस्‍व महा अभियान 2.0 के तहत जमीन संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य के साथ चलाए गए अभियान के माध्‍यम से 2 लाख 34 हजार 655 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

     राजस्‍व महा अभियान के माध्‍यम से नामांतरण के 2305 में से सभी 2305 प्रकरणों का, बंटवारा के 264 प्रकरणों में से सभी 264 प्रकरणों का, अभिलेख दुरूस्‍तगी के 385 प्रकरणों में से सभी 385 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह नक्‍सा तरमीम के 84933 प्रकरणों का, समग्र  ई केवायसी के 146768 प्रकरणों  का निराकरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User