जिला चिकित्सालय गुना में उपस्थित डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, क्लीनिंग स्टाफ एवं अस्पताल सिक्योरिटी गार्ड को आगजनी की घटनाओं को रोकने की दी गयी जानकारी

Sep 3, 2024 - 21:45
Sep 3, 2024 - 21:45
 0  1k
जिला चिकित्सालय गुना में उपस्थित डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, क्लीनिंग स्टाफ एवं अस्पताल सिक्योरिटी गार्ड को आगजनी की घटनाओं को रोकने की दी गयी जानकारी

गुना (आरएनआई) जिला चिकित्सालय गुना में आज दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक जिला सेनानी होमगार्ड आरके पथरोल के निर्देशन एवं उपस्थिति में होमगार्ड प्लाटून कमांडर धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के द्वारा वहाँ के उपस्थित स्टाफ डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, क्लीनिंग स्टाफ एवं अस्पताल सिक्योरिटी गार्ड को आगजनी न हो के सुरक्षित विकल्पों एवं पूर्व तैयारियों, आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिये क्या क्या करना चाहिए, तथा आग लग जाने की स्थिति में क्या करना चाहिए, स्वयं एवं मरीजों को कैसे बाहर निकाले, इत्यादि की जानकारी दी गई तथा प्रमुख रूप से फायर एक्सटिंगुइशर का उपयोग किस तरह से करना है, एवं इस्तेमाल करने से पूर्व एवं दौरान क्या-क्‍या सावधानियां बरती जानी चाहिए, के बारे में बताकर फायर एक्सटिंगुइशर को चलवाने का भी अभ्यास कराया गया ।

इस दौरान अस्पताल प्रबंधन से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर एवं सिविल सर्जन डॉ. आरएस भाटी के नेतृत्व में आर.एम.ओ डॉ. आनंद दास शर्मा, सहायक प्रबंधक (अस्पताल प्रशासन) डॉ. सूर सिंह, डॉ. अदिति इंगले, सुश्री आरती डोंगरे एवं सुश्री संजना अगस्टीन उपस्थित रहे ।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0