राजस्‍व टीम द्वारा मौके पर जाकर जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायत का कराया निराकरण,

उद्योगपतियों एवं मोहल्‍लेवासियों की आपसी सहमति से सुलझाया रास्‍ते का विवाद

Wednesday, August 16, 2023 - 20:25
Updated: 3 years ago
0
राजस्‍व टीम द्वारा मौके पर जाकर जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायत का कराया निराकरण,

गुना। (आरएनआई) कलेक्‍टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदन एवं समाचार पत्र में जारी खबर को संज्ञान में लेते हुए राजस्‍व टीम द्वारा मौके पर जाकर प्राप्‍त शिकायत का आपसी सहमति से निराकरण कराया गया।


तहसीलदार गुना नगर  जी.एस. बैरवा ने बताया कि एक पत्र में छपी खबर एवं मॉडल टाउन रहवासियों द्वारा जनसुनवाई में दिये गये आवेदन पत्र एवं जिला उद्योग संघ द्वारा कलेक्टर को दिये गये आवेदन पत्र के पालन में मौके पर उद्योग एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, दिलीप सेन आदि संघ के सदस्य तथा मॉडल टाउन कालोनी के रहवासियों की उपस्थिति में मौके पर चालू अवस्था में ग्राम कस्बा गुना के उधोग विभाग की भूमि सर्वे क्रमांक 1018 एवं निजी भूमि सर्वे क्रमांक 1082 में स्थित मॉडल टाउन कालोनी के मध्य स्थित नाले की भूमि सर्वे क्रमांक 1079 के ऊपर सीमेन्ट पाईप डालकर जो सड़कनुमा संरचना निर्मित है, की आपसी सहमति बनाकर उक्त पगडंडी रास्ते को सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक उधोग विभाग की भूमि मे निर्मित उधोग के कर्मचारियों को निकलने के लिये रास्ता खोलने की कार्यवाही की गई एवं रात्रि 9 बजे के बाद कालोनी के रहवासियों की सुरक्षा हेतु एक अस्थाई गेट (कालोनी की निजी भूमि पर) लगाने की उधोग संघ एवं कालोनी के रहवासियो इंद्रपालसिंह सूद, सुरेन्द्र कोर, आदि के बीच आपसी सहमति बनाई गयी, जिसमे गेट खोलने एवं बंद करने की जिम्मेदारी कालोनी के रहवासियों द्वारा ली गई। मौके पर आपसी सहमति बनने के बाद अब कोई विवाद की स्थिति नही है। उक्त कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गुना नगर गौरीशंकर बैरवा मय राजस्व अमला जिसमे प्रभारी राजस्व निरीक्षक गुना नगर शिवशंकर ओझा, पटवारी कस्वा गुना राजेश साहू, पटवारी विनायकखेडी  सुनील रघुवंशी एवं उद्योग विभाग के प्रबंधक  आर.के. जैन मौके पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User