अभिभाषक के ख़िलाफ़ हुई एफआईआर की हो निष्पक्ष जांच

अभिभाषक के ख़िलाफ़ हुई एफआईआर

Wednesday, August 16, 2023 - 20:27
Updated: 3 years ago
0
अभिभाषक के ख़िलाफ़ हुई एफआईआर की हो निष्पक्ष जांच

आरोन। (आरएनआई) अभिभाषक संघ आरोन जिला गुना के सदस्य  राजेश धाकड को चौकी पनवाडीहाट पुलिस थाना आरोन के द्वारा अपराध क्रमांक 444/2023 में मनमाने तरीके से गिरफतार कर न्यायिक निरोध में जैल भेजे जाने के विरोध में एक ज्ञापन आरोन अभिभाषक संघ अध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम आरोन एवम थाना प्रभारी आरोन एसपी गुना को दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि अभिभाषक संघ आरोन जिला गुना  के सदस्य  राजेश धाकड एडवोकेट आरोन को चौकी पनवाडीहाट पुलिस थाना आरोन जिला गुना की पुलिस ने मनमाने तरीके से पुलिस थाना आरोन के अपराध क्रमांक 444 / 2023 धारा 294,323,324,506 इजाफा धारा 307 भारतीय दण्ड विधान में प्रथम सूचना प्रतिवेदन में नाम न होते हुए, फरियादी से अलग से शपथ पत्र लेकर उसमें नाम इजाफा कर नाम शुदा मूल आरोपियों को गिरफतार किये बिना अत्यंत तीव्रता दिखाते हुए मनमाने तरीके से दिनांक 14.08.2023 को गिरफतार कर न्यायिक निरोध में गुना जेल भिजवा दिया है। जिसकी निष्पक्ष जॉच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक व शिक्षाप्रद कार्यवाही की जावे जाने व अभिभाषक संघ आरोन के सदस्य राजेश धाकड एडवोकेट आरोन को शीघ्र रिहा किया जावे। ज्ञापन के पूर्व अभिभाषक संघ द्वारा एक मीटिंग का आयोजन भी रखा इस दौरान आरोन अभिभाषक संघ के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User