राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ टीम द्वारा 100% एसआईआर कार्य पूर्ण, तहसीलदार ने किया सम्मान
गुना (आरएनआई) विधानसभा क्षेत्र 031 राघौगढ़ के अंतर्गत तहसील आरोन के मतदान केंद्र क्रमांक 242 बरोद के बीएलओ श्री अनुराग रघुवंशी ने एसआईआर में 100% फॉर्म का बीएलओ ऐप पर सफलतापूर्वक सबमिशन कर अपना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया है।
कलेक्टर/जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल एवं अपर कलेक्टर/उपजिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन तथा एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राघौगढ़ अमित सोनी के नेतृत्व में बीएलओ अनुराग रघुवंशी एवं उनकी सहयोगी टीम—पटवारी सुनील रघुवंशी, सचिव लाल बेग मिर्जा, ग्राम रोजगार सहायक सोनू रघुवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पूजा रघुवंशी एवं ग्राम कोटवार बृजमोहन अहिरवार—ने मतदान केंद्र क्र. 242 के कुल 749 मतदाताओं के गणना पत्रकों का 100% डिजिटाइजेशन समय पर पूरा किया। इस उत्कृष्ट कार्य के उपलक्ष्य में तहसीलदार आरोन/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राघौगढ़ धीरेंद्र गुप्ता ने बीएलओ एवं उनकी पूरी टीम को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्य की सराहना की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



