रतनपुरा गांव की डीपी समस्या पर तुरंत संज्ञान, विधायक ऋषि अग्रवाल ने दिलवाई राहत

Aug 26, 2025 - 21:42
Aug 26, 2025 - 21:47
 0  108

गुना/बमौरी (आरएनआई) कल रतनपुरा गांव से आए हुए हमारे आदिवासी भाइयों की डीपी की समस्या की वीडियो हमने सोशल मीडिया पर डाली थी। उस पर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल के द्वारा तुरंत तुरंत संज्ञान लिया गया। रतनपुरा गांव से आए हुए लोगों को विधायक जी के द्वारा फोन किया गया और उनको ऑफिस बुलाया गया वहां पर उनके खाने-पीने और रुकने की व्यवस्था करवाई गई। क्योंकि गुना से रतनपुरा गांव की दूरी 50 से 60 किलोमीटर के लगभग है इसलिए विधायक जी ने उनको शाम को गांव नहीं जाने दिया और उनको ऑफिस पर ही रुकने और खाने की व्यवस्था करवाई। सुबह उन लोगों को खाना खिलाकर डीपी दिलवा कर गांव के लिए रवाना किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0