जीतू पटवारी के बयान पर बवाल, भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी महिला विरोधी मानसिकता को बदलें-हरतालिका तीज के पावन पर्व के दिन बहनों का यह अपमान हमारी सरकार और पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी नीलम बिंदल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए, मध्यप्रदेश की बहनों को अपमानित करने वाले को पद से हटाना चाहिए।

Aug 26, 2025 - 21:40
Aug 26, 2025 - 21:49
 0  432
जीतू पटवारी के बयान पर बवाल, भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

गुना (आरएनआई) लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हरतालिका तीज के पावन पर्व के दिन बहनों का यह अपमान हमारी सरकार और पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए और मध्यप्रदेश की बहनों को अपमानित करने वाले को पद से हटाना चाहिए उक्त बात मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत ने कांग्रेश नेताओं के महिला विरोधी बयान देने पर अपना रोष जताते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर जिला गुना द्वारा मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान के विरोध में राहुल गांधी और जीतू पटवारी का महिला मोर्चा की अध्यक्ष राजेश राजपूत के नेतृत्व में बहनों ने भाजपा कार्यालय हाट रोड से विरोध प्रदर्शन करते हुए हनुमान चौराहा गुना पर पूतला दहन किया साथ ही मातृ शक्ति ने अपना रोष प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीलम बिंदल, अनीता जैन, राजश्री चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने ओर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने कहा कि लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति का भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास से कांग्रेस बौखला गई है।  आए दिन कांग्रेस के नेता विवादित बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी रही है।

कांग्रेस के नेताओं द्वारा यह बयान दिया जाता है कि लाड़ली बहनों को हम बोरे में भर देंगे जबकि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। वहीं जीतू पटवारी कहते हैं कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब अगर कहीं पीती है तो वह मध्य प्रदेश में पीती है। मध्य प्रदेश को यह तमगा मिला है। भाजपा नेत्री श्रीमती बिंदल ने कहा कि यह बयान महिलाओं का अपमान है। इस देश में महिलाओं को देवी स्वरूपा समझा जाता है। श्रीमती बिंदल ने कहा कि जीतू पटवारी का यह बयान बहुत ही निंदनीय है। हमारी लाड़ली बहना, हमारी सरकार जिन बहनों का सम्मान करती है उन पर अपमानजनक सम्मान शब्दों का उपयोग करना यह कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उन्हें कैसी शिक्षा देते है यह तो वो ही जाने। जीतू पटवारी  ने आज प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0