रक्तदान एवं पौधारोपण कर रोटरी के नवीन सत्र का हुआ शुभारंभ

Saturday, July 1, 2023 - 19:45
0
रक्तदान एवं पौधारोपण कर रोटरी के नवीन सत्र का हुआ शुभारंभ

गुना। नगर की सेवा भावी संस्था रोटरी क्लब गुना ने नवीन सत्र 2023-24 के प्रथम दिवस रोटरी भवन गुना में नवीन अध्यक्ष सी पी रघुवंशी एवं सचिव प्रवीण सोमानी एवं वरिष्ठ रोटरी सदस्यों की उपस्थिति में नवीन सत्र का शुभारंभ रक्तदान एवं पौधारोपण के साथ किया गया।

शनिवार को सत्र के प्रथम दिवस रोटरी भवन गुना में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं इनरव्हील क्लब की महिला सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया और सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। 

रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण के साथ ही क्लब द्वारा डॉक्टर दिवस एवं सी ए दिवस मनाते हुए उनका सम्मान कार्यक्रम रखा गया जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व सी एम एच ओ डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी का भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं रोटरी अध्यक्ष, सचिव सहित वरिष्ठ रोटरी सदस्यों ने मंच से उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर डे व सी ए दिवस के अवसर पर डॉक्टर श्री रघुवंशी, डॉक्टर एल के शर्मा, डॉक्टर बी एस सिसोदिया, डॉक्टर देवेंद्र अग्रवाल, डॉक्टर नीरज जैन, डॉक्टर हरीश भार्गव, डॉक्टर .प्रीति सक्सेना, डॉक्टर  वसुंधरा भार्गव एवं सीए बृजेश अग्रवाल, सी ए तारा शर्मा सहित गणमान्य जनों का सम्मान किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम के मध्य में रोटरी क्लब में प्रथम बार आगमन पर भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार का सभी रोटेरियन साथियों ने उनका स्वागत किया।

तत्पश्चात श्री सिकरवार के साथ सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर फलदार और छाया दार पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटरी सदस्यों के साथ इनर व्हील क्लब की महिला सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यकर्म का संचालन रोटेरियन गोपाल सक्सेना द्वारा किया गया एवं आभार सचिव प्रवीण सोमानी और इनरव्हील क्लव की सचिव रोटेरियन प्रीति सक्सेना द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User