रक्त जांच मशीन खराब कैसे हो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्त जांच

Saturday, September 30, 2023 - 21:16
0
रक्त जांच मशीन खराब कैसे हो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्त जांच

सासनी- 30 सितंबर। जहां सरकार लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अरबों रूपये पानी की तरह बहा रही है। वहीं विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में जुटे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में रखी रक्तजांच मशीन कई माह से खराब पडी है, जिसकी वजह से लोगों को निजी पैथोलाॅजी में अपने रक्त जांच करानी पड रही है। जो मजलूम और मजदूर वर्ग के लोगों को काफी मंहगी पड रही है। महीनों से पडी खराब मरीज परेशान हो रहे है।
सासनी 30 सितंबर। एक और जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी, चिकित्सक और फार्मासिस्ट आदि गांव-गांव जाकर शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने का दाबा करते हुए अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगाई गई सीबीसी तथा अन्य जांच की मशीन काफी समय से खराब है। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीवीसी जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को जांच कराने के लिए निजी पैथोलाॅजी पर भारी रकम चुकानी पड रही है। लोगों द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। चिकित्सालय में दवा लेने आए लोगों का कहना है कि मजलूम और मजदूर वर्ग  के लोग ही सरकारी चिकित्सालय में ज्यादतर दवा लेने आते हैं। निजी पैथोलाॅजी पर रक्त जांच कराना उनके लिए काफी मंहगा हो जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखी मशीन यदि सही हो तो रक्त जांच के पैसे न देने पडें। वहीं कार्यवाहक एमओआइसी डा. अनन्त कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। एमओआइसी डा. दलवीर सिंह रावत छुट्टी पर है। छुट्टी से लौटकर आयेंगे तो इस समस्या को उनके सामने रखा जाएगा। मरीजों को चिकित्सालय की सभी सुविधा उपलब्ध कराई जायेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User