आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी को दी सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

Saturday, September 30, 2023 - 21:15
0
आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी को दी सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

सासनी- 30 सितंबर। सासनी-रूदायन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डा. दिनेश कुमार सिंह का कार्रकाल पूरा होने के बाद शासकीय सेवा से तीस सितंबर को शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिसे लेकर चिकित्सालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान उनके उज्वल भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
शनिवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डा. दिनेश कुमार सिंह के विदाई समरोह का संचालन मौजूदा चिकित्सा प्रभारी डा. मनोज कमल ने किया। वहीं वार्ड वाॅय योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, विशेष सिंह, गजेन्द्र सिंह, योगाचार्य सुमित कुमार सिंह, सहित तमाम लोगों ने डा. सिंह को पुष्पहार एवं अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह आदि भेंटकर सम्मानित कर उनके उज्वल भवष्यि की कामना की। कार्रक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप मे मौजूद आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार सिंह ने धनवंतरि गुरू के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। वहीं मुख्यातिथि ने कहा कि डा. सिंह सेवाकाल के दौरान अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से पालन किया। समय पर अपने कर्तव्य पर पहुंचना और मरीजों का उपचार सेवा भाव से करना इनकी विशेषता रही है। कहा कि डा. सिंह हमेशा ही मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहते थे। कहा इनकी कार्यशैली से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। अपनी विदाई समारोह के दौरान डीके सिंह भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अपनी रिटायरमेंट के बाद की मेरी जिंदगी को एक तरह से अवकाश की स्थिति की तरह मान रहा हूँ, और आशा करता हूँ कि आप मुझे मेरे अवकाश के दौरान नहीं भुलाएंगे। इस यात्रा का एक हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। आप सब मुझे बहुत याद आओगे, आपके द्वारा मेरे लिए इस तरह के महान शब्द सुनकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। इतने दिनों तक साथी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक परिवार की तरह काम किया। सभी के सहयोग से मैंने अपने सेवाकाल को पूरा किया है। जो मेरे लिए जीवनभर यादगार रहेगा। अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए डा. सिंह को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पवन कुमार, पाली, सुनील शर्मा, मनोज वाष्र्णेय, आबिद हुसैन, इरशाद खां, दुर्गेश गोस्वामी, नाहर सिंह कुशवाहा, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User