रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च को हिन्दू समाज निकालेगा गैर, गैर की तैयारियों को लेकर हिंदू समाज की बैठक हुई संपन्न

Saturday, March 15, 2025 - 22:18
Updated: 2 years ago
0
रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च को हिन्दू समाज निकालेगा गैर, गैर की तैयारियों को लेकर हिंदू समाज की बैठक हुई संपन्न

गुना (आरएनआई) श्री हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में रंग पंचमी के अवसर पर गैर महोत्सव समिति द्वारा आगामी 19 मार्च, बुधवार को विशाल गैर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह गेर निरंतर पिछले दस वर्ष से निकाली जा रही हे और यह गेर महोत्सव इस वर्ष बड़ी भव्यता के साथ होने जा रहा हे। जिसकी तैयारियों को लेकर श्री हिंदू उत्सव समिति गुना द्वारा शनिवार को स्थानीय शुभ विदाई गार्डन में बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघ चालक अशोक सिंह कुशवाह, विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल, नगर संघ चालक मनोहर लाल शर्मा, नगर सह संघ चालक महेंद्र सिंह संधू, जिला कार्यवाह मनोज भदौरिया सहित हिन्दू समाज के प्रमुख समाज जन उपस्थित रहे। गैर की तैयारियों को लेकर विभिन्न दायित्व सौंपे गए। यह गेर भव्य और इतिहासिक हो इसके लिए गली गली मोहल्ले मोहल्ले से टोली लेकर हिन्दू समाज जन इस गैर में सम्मिलित होने का समिति द्वारा आग्रह किया गया हे। रंग पंचमी पर निकलने वाली गैर का शुभारंभ हनुमान चौराहा गुना पर सुबह 10 बजे किया जाएगा जो हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार , बापू पार्क होते हुए जयस्तंभ चौराहा, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचेगी जहां पर इस गैर का समापन किया जाएगा। ये गेर इतनी भव्यता के साथ निकाली जाएगी कि इसमें पूरा शहर एक साथ रंग खेलता नजर आएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User