यूसीएमके पब्लिक स्कूल में लगा बाल मेला

Saturday, November 25, 2023 - 20:36
Updated: 3 years ago
0
यूसीएमके पब्लिक स्कूल में लगा बाल मेला

हाथरस (आरएनआई) शहर के नबीपुर रोड स्थित उमेश चन्द्र मीरा कौशिक पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन विद्यालय की संस्थापक श्रीमती मीरा कौशिक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने  नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओ द्वारा लगाए गए स्टालों पर  जाकर बच्चों को उत्साहित किया ।बाल मेले में खाने के सामान का निर्माण छात्र छात्राओ द्वारा विद्यालय में ही किया गया।छात्र छात्राओं द्वारा फल की चाट,गोल गप्पे,दही भल्ला, पाव भाजी, भेलपुरी,फिंगर चिप्स, फ्रूट चाट आदि की स्टाल लगायी तथा खेलने के लिए झूला उपलब्ध रहा। जिस पर छात्र छात्राओ द्वारा झूला झूल कर मेले का आनंद लिया।इस तरह के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है । इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक डाॅ. विकास कौशिक ने भी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।बाल मेला के मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भारती कौशिक ने बताया कि बाल मेले को और बेहतर बनाने को कुछ नये खेलों को भी शामिल करने की कोशिश अगले वर्ष करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर बच्चों का उत्साह बढाया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका आलिया खान ,प्रियंका गोयल, निशू उपाध्याय, अरूण गौतम, आरती ढाकरा, रचना गौतम, आशा सिंह, नरेंद्र कुमार, लिली राज,सोनू सिंह, शिवानी गोला, नफीस खान, अमित ,कुश वार्ष्णेय आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User