ओमवती इं.कॉ. में श्रद्धा से मनायी गुरु तेग बहादुर जयंती
हाथरस (आरएनआई) शहर के श्रीमती ओमवती देवी इंटर कॉलेज नयाबांस रोड पर गुरु तेगबहादुर जी को याद किया गया और प्रधानाचार्य मनोज कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को उनके बलिदान के बारे में जानकारी दी।। शहर के नयाबांस रोड किला गेट स्थित श्रीमती ओमवती देवी इंटर कॉलेज में आयोजित गुरु तेग बहादुर जयंती समारोह के अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक टी.एन. शर्मा ने विधार्थियों को उनके जीवन के बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम में प्रबंधक मुरारीलाल कुशवाहा , पूर्व सभासद उमेशकुमारी कुशवाहा , श्रीमती चित्रा भारद्वाज, ओमप्रकाश वघेल, रितेश वर्मा, कु. अल्पना कुशवाहा, कु. मंजु कुशवाहा , कु.भक्ति भारद्वाज , कु.कविता शर्मा, कु. खुशी कुशवाहा और कु. निखत और कु. निशा कुशवाहा उपस्थित थे|
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

