यूपी: संगठन को लेकर अखिलेश पर ओपी राजभर का तीखा प्रहार, बोले– क्या मैं अखिलेश से पूछकर संगठन बनाऊंगा
लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने संगठन को लेकर समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उससे जुड़े दल इतने बड़े संगठन हैं कि क्या उन्हें अपना संगठन बनाने के लिए अखिलेश यादव से अनुमति लेनी पड़ेगी।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने कहा कि विरोध करना और विरोध की भाषा बोलना विपक्ष की आदत बन चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी भी अपने संगठन के लिए चुनाव कराती है, तो फिर दूसरे दलों से सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। यह एक बड़ा संगठन और बड़ा राज्य है, ऐसे में संगठन निर्माण का अधिकार उसी दल को है। क्या संगठन अपनी मर्जी से बनाया जाएगा या फिर अखिलेश यादव से पूछकर बनाया जाएगा, यह सवाल ही बेमानी है।
ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष का काम केवल बयानबाजी करना रह गया है, जबकि सरकार और उसके सहयोगी दल जमीन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का विस्तार जनता के हित में और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है।
इससे पहले गाजीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में ओपी राजभर ने बताया था कि सुभासपा के सेवा कार्यक्रम के तहत अब तक 15 हजार से अधिक शिक्षित युवाओं का चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव बैठकों के माध्यम से ‘सुहेलदेव सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



