यूपी: 2026 में पूरी ताकत पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, सात दिनों तक मंथन के बाद बनी योजना

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि हमने सात दिन तक संगठन सृजन के लिए मंथन किया है। उन्होंने कहा कि 2026 में कांग्रेस हर पंचायत क्षेत्र में स्वतंत्र चुनाव लड़ेगी।

Monday, January 13, 2025 - 14:20
0
यूपी: 2026 में पूरी ताकत पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, सात दिनों तक मंथन के बाद बनी योजना

लखनऊ (आरएनआई) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रेसवार्ता में कहा कि सात दिन संगठन सृजन के लिए चिंतन हुआ है। इसका उद्देश्य आने वाले समय में हर इकाई को मजबूत करना और तैयार करना है। पिछले दिनों सभी कार्यकारिणी भंग की थी। काम का आकलन कर, नई चुनौतियों को ध्यान में रखकर नए सिरे से गठन करें। सात दिन में बैठक में 6280 नेता शामिल हुए। दो चरणों में बैठक हुई।

25 साल से सक्रिय और संगठन से जुड़े लोगों के साथ बैठक की गई है। एक ज्यूरी बनी थी जो सुझावों को लेगी। पांच स्तरीय संगठन का निर्माण, समय से करेंगे। प्रदेश, मंडल, जिला, ब्लॉक, बूथ स्तर यह गठन होगा। 2026 में कांग्रेस हर पंचायत पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी के लिए योजना बनी है। जिला स्तर पर समन्वय समिति बनाएंगे। शीर्ष से लेकर स्थानीय नेता होंगे। प्रदेश के नेता समन्वय करेंगे। यूपी में कांग्रेस की संभावना दिखी है। हमने इंडिया गठबंधन के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई है। कांग्रेस के ही नहीं गठबंधन के सपा के प्रत्याशियों को पूरी ताकत से सहयोग और समर्थन किया है। कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकसभा चुनाव में 17 सीटों पर लड़े और छह पर कांग्रेस जीती है।

उन्होंने कहा कि जनता का डबल इंजन सरकार से विश्वास उठ चुका है। जनता चाहती है कि कांग्रेस नेतृत्व करें। 2026 के निकाय, पंचायत चुनाव के साथ 2027 में विधान सभा चुनाव में भी पूरी मजबूती से उतरेंगे। संगठन सृजन का कार्यक्रम उसमें सहयोगी भूमिका निभाएगा। अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण करेगी। 

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रयागराज को लेकर बड़ी बातें कही जा रही हैं। गंगा पुत्र निषाद लोगों को वहां से हटा दिया गया है। पूरे क्षेत्र से हटा दिया गया है। जीवन यापन प्रभावित है। बनारस में भी यही किया गया। गुजरात की बोट वालों को काम और ठेका दिया गया है। हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सेवादल का शिविर लगा है। उन्होंने कहा कि कुंभ में हम सभी लोग डुबकी लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में सपा प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की टिप्पणी पर कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि कुंभ को लेकर राजनीतिक एजेंडा का समर्थन नहीं करेंगे। यह देश के लिए गौरव का विषय है। हर वर्ग के लोगों का है। समाज के विभिन्न विचार के लोगों को जोड़ना है। वैमनस्यता नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बारे में कहा कि वो किसान आंदोलन को लेकर धरने पर बैठे हैं इसलिए बैठक में नहीं आए। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User