यूनियन बैंक का बाबू 18 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा

Tuesday, May 2, 2023 - 14:30
0
यूनियन बैंक का बाबू 18 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने यूनियन बैंक बड़ागांव खुरैरी के बाबू (क्लर्क) को 18 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ बैंक के अंदर पकड़ा है। बाबू लोन से जुड़े काम करता है। एक किसान के 1.77 लाख रुपए के लोन स्वीकृत होने के बाद भी उसकी राशि रिलीज करने के बदले 18 हजार रुपए मांग रहा था।

सोमवार शाम को लोकायुक्त ने फरियादी किसान के साथ पहुंचकर बाबू को बैंक में ही रिश्वत की रकम हाथ में लेते ही पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

फरियादी- महाराजपुरा बेहटा निवासी जगदीश कुशवाह  आरोपी- लोन शाखा का बाबू हरीश गोड़िया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User