यूक्रेन संकट के बीच यूरोपीय संघ ने उठाया बड़ा कदम, 2028 से रूसी ऊर्जा आयात पर पूर्ण प्रतिबंध

Oct 21, 2025 - 16:18
 0  216
यूक्रेन संकट के बीच यूरोपीय संघ ने उठाया बड़ा कदम, 2028 से रूसी ऊर्जा आयात पर पूर्ण प्रतिबंध

यूरोपीय संघ (आरएनआई) यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस से ऊर्जा आयात पर बड़ा फैसला लिया है। ईयू ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2028 से सभी प्रकार के रूसी ऊर्जा उत्पादों, जिनमें पाइपलाइन तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) शामिल हैं, पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा।

यह कदम रूस पर ऊर्जा निर्भरता को खत्म करने और यूरोप को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया है। इसके तहत रूसी गैस का आयात पहले ही 1 जनवरी 2026 से बंद कर दिया जाएगा, जबकि छोटे और दीर्घकालिक अनुबंधों को जून 2026 और 2028 तक छूट दी जा सकती है।

ईयू के ऊर्जा मंत्री लार्स आगार्ड ने कहा कि यह निर्णय REPowerEU रोडमैप का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य रूस पर ऊर्जा निर्भरता को पूरी तरह खत्म करना है।

ईयू की विदेश मामलों की प्रमुख काजा कैलास ने कहा कि रूस केवल दबाव में ही बातचीत करता है और यूक्रेन को शांति समझौते के लिए अपनी जमीन नहीं छोड़नी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ईयू अब रूस की ‘शैडो फ्लीट’ यानी गुप्त तेल परिवहन नेटवर्क पर भी नजर रख रहा है, जो प्रतिबंधों को चकमा देने में मदद करता है।

ईयू का यह निर्णय यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में रूस पर कड़ा दबाव बनाने और ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.