युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 26 मार्च 2025 को गुना में

युवा संगम में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए एक ही मंच पऱ बेरोजगार युवा को किया जाता है लाभान्वित

Wednesday, March 19, 2025 - 21:32
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे के निर्देशन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस चौथे बुधबार को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यक्रम समन्वय के लिए जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग/राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के समन्वय से जिला स्तर पर दिनांक 26 मार्च 2025 को जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में प्रातः 11:00 बजे से जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ही मंच पऱ रोजगार व स्वरोजगार के लिए बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित किया जाता है।
इसमें प्रदेश की विभिन्न कंपनियां -एसआईएस अनूपपुर, बालाजी सुरक्षा सिक्योरिटी सर्विस देवास, चेक मेट सिक्योरिटी अहमदाबाद,एल एंड टी गुना,जीएसए फाउंडेशन, टैकनो फेब इंडिया भोपाल, IEESA गुना, भारतीय जीवन बीमा निगम गुना सहित अन्य कंपनियों द्वारा मेला स्थल पर साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 8बी /10बी /12बी/स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 बर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है एवं संबंधित विभाग द्वारा अलग अलग स्वरोजगार/ हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा, साथ ही ऐसे विभाग जिनमे स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजना संचालित होती है. उनके हितग्राही को भी हितलाभ वितरण किया जायेगा। इच्छुक आवेदक रोजगार एवं स्वरोजगार का लाभ लेने के लिए गूगल लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।
GOOGLE FORM https://forms.gle/VFqbDPKZZt5Gwzwa9 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User