युवती का कमरे में लटकता मिला शव, मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

Friday, July 11, 2025 - 19:48
Updated: 1 year ago
0
युवती का कमरे में लटकता मिला शव, मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) कोतवाली के जनता गांव में युवती का कमरे में फांसी के फंदे में लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी है।

जनता गांव में साजिमा (30) का कमरे में फांसी के फंदे में शव लटकते हुए मिला। जहानाबाद थाना के कोड़ा निवासी रहीश शाह ने अपनी बेटी की शादी सात साल पहले गांव जनता के रहने वाले इस्राइल पुत्र सलीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से की थी। आरोप है कि साजिमा की हत्या गला घोंटकर की गई है। मृतका के पिता रहीश ने बताया कि उन्हें रात दो बजे फोन के ज़रिए सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो शव ज़मीन पर पड़ा था, जबकि गले और शरीर पर मारपीट के गहरे निशान दिखाई दे रहे थे। पिता का आरोप है गला घोटकर उनकी बेटी की हत्या की गई। मृतका के दो साल की बेटी और चार साल का बेटा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस्राइल दारू पीकर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। पिता ने बताया कि इस्राइल लगातार पैसों की मांग करता और उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। जिसके चलते साजिमा ज्यादातर मायके में ही रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम साजिमा का पति नशे की हालत में घर आया और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। देर शाम पति घर के बाहर सो गया जबकि पत्नी कमरे में चली गई। देर रात बच्चे के रोने पर इसराइल की नींद टूटी गई, कमरे में देखा तो पत्नी का शव लटक रहा था चीख निकल गई। आसपास के लोग आ गये कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल लान सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में हाउस में मृतका के भाई रफीक ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताडित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे घर से भगा दिया था। चार वर्ष वह मायके में रही बाद में समझौता के बाद उसके ले गये और बीती रात पति सास ससुर व नन्द ने उसकी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया था और मौके से फरार हो गया था। भाई ने बताया कि हम लोग बहन के ससुराल पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। शव जमीन पर रखा था। पुलिक के अनुसार पोस्ट मार्टम के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User