म्याना क्षेत्र के खेरीखता गाँव में रात्रि में अज्ञात कारणों से 21 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन,  डायल-100 जवानों ने युवक को अस्पताल पहुँचाया

Sep 29, 2024 - 18:18
Sep 29, 2024 - 18:18
 0  216
म्याना क्षेत्र के खेरीखता गाँव में रात्रि में अज्ञात कारणों से 21 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन,  डायल-100 जवानों ने युवक को अस्पताल पहुँचाया

गुना_म्याना (आरएनआई) गुना के थाना म्याना क्षेत्र के खेरीखता गाँव में कॉलर के भाई ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 28-09-2024 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अमन चिमा पायलेट पूरण सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पीड़ित युवक के भाई ने डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी थी | डायल 112/100 जवानों द्वारा पीड़ित युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। डायल 100 जवानों की तत्परता से पीड़ित युवक को समय पर उपचार मिला। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0