पूर्व नपा अध्यक्ष गुंडों और ठेकदारों को लेकर हनुमान टेकरी स्थल पर दुकान हटवाने पहुंचे, पुलिस में लिखित नामजद शिकायत

Sunday, September 29, 2024 - 18:26
Updated: 2 years ago
0
पूर्व नपा अध्यक्ष गुंडों और ठेकदारों को लेकर हनुमान टेकरी स्थल पर दुकान हटवाने पहुंचे, पुलिस में लिखित नामजद शिकायत

गुना (आरएनआई) शहर की हनुमान टेकरी स्थित मंदिर प्रसादी बेचने वाले दुकानदारों को नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सहित दर्जनों लोगो ने पहुंचकर जबरिया हटाने व दुकानों का सामान फेंके जाने पर बवाल मच गया। मौजूद महिला और पुरुष दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस को फोन किया तो पुलिस के पहुंचने के पूर्व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा और गुंडे वहां से भाग गए।

पुलिस और मीडिया के सामने दुकानदारों ने अपनी बात रखते हुए कहां कि वे लोग हनुमान टेकरी स्थल में 30_40 से दुकान लगा रहें हैं,ओर मेंला के समय रशीद भी कटाते हैं।

हर मंगल एवं शनिवार को भी यहां दुकानें लगती हैं। हमारी दुकानों को लेकर हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट ने कुछ भी नही बोला हैं। जमीन किसकी हैं हमे नही मालूम, दो तीन बार पहिले भी पूर्व नपा अध्यक्ष श्री सलूजा आए थे,आज भी उनके साथ दो तीन ठेकेदार और अस्सू जैन भी थे।

जो कह रहे थे कि सब दुकानें हटाए नही तो तोड़ देंगे, दिन में दुकान में रहोगे तो रात में तोड़ देंगे। ओर उनके साथ आए गुंडे सामान फेंकने लगे।

घटना के विरोध में दुकानदारों ने लिखित शिकायत भी केंट थाने में करते हुए वैधानिक कार्यवाही की मांग की हैं।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User