मोहन यादव के सीएम बनते ही अब मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी निगाहें

Friday, December 15, 2023 - 13:31
Updated: 3 years ago
0

भोपाल, (आरएनआई) डॉ मोहन यादव के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही अब सियासी गलियारों में मोहन मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई है।खबर है कि सीएम के नाम की तरह ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर फैसला भी दिल्ली हाई कमान और संगठन द्वारा लिया जाएगा। यहां बड़े नेताओं के साथ चर्चा के बाद नए मंत्रियों के नामों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा, इसके लिए सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली जा सकते है । संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते में मंत्रिमंडल विस्तार कर नए मंत्रियों को शपथ भी दिलाई जा सकती है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User