मोबाइल टावर लगने का जताया विरोध

Jun 15, 2024 - 12:21
Jun 15, 2024 - 12:29
 0  10k

गुना (आरएनआई) गुना के लूसन बगीचे में मोबाइल टावर लगाने का विवाद थमने का नाम नही ले रहा हैं, जहां एक और मोहल्ले के लोग टावर लगने से रेडियेशन फैलने से बीमार,वृद्ध लोग और बच्चो को उससे प्रभावित होने की बात कर विरोध रहे हैं। वही मोबाइल टावर जिस मकान में लगाया जा रहा हैं उसका कहना हैं कि उसने कलेक्टर,नगरपालिका सहित अन्य विभागों से विधिवत परमिशन ली हैं। बीते दिन विवाद बड़ने पर शिकायत कलेक्टर को लोगो ने शिकायत की थी,जिसपर तहसीलदार और नपा सीएमओ मौके पर पहुंचे थे, तब कार्य को रूकवाया था। बता दे कि विधिवत परमिशन पर टावर लगाने के कार्य को न रोकते हुए पुनः कार्य शुरू करने पर विवाद बड़ने पर जाम लगाने की चेतावनी पर,नायब तहसीलदार मौके पर पहुंची थी। लोगो को समझाया भी। लेकिन लुसन बगीचे के लोगो तथा जिस घर में टावर उनके बीच पथराव भी हुआ। इसके वाद लोग केंट थाने पहुंचे और विरोध जताते हुए लिखित शिकायत की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0