मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि विवादों का त्वरित समाधान, रास्ता खुलवाने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

Tuesday, February 25, 2025 - 21:56
Updated: 2 years ago
0
मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि विवादों का त्वरित समाधान, रास्ता खुलवाने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर मोबाइल कोर्ट के माध्‍यम से निराकरण किया जा रहा है। मोबाइल कोर्ट के माध्यम से ग्राम मूढ़राखुर्द के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली, जब अवैध कब्‍जा हटाये जाने संबंधी कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा की गई। आज ग्राम मूढ़राखुर्द तहसील आरोन के ग्रामवासियों द्वारा जनसुनवाई में जाकर भूमि संबंधी शिकायत के निराकरण के लिए कलेक्‍टर श्री कन्‍याल को समक्ष में जाकर धन्‍यवाद दिया। 

आवेदक टुण्‍डाराम अहिरवार, आमोलसिंह, सोनू, नथियाबाई, लालाराम, रमेश, तोफानसिंह, सीताराम, गुड्डीबाई, कमरलाल द्वारा तहसील आरोन में भूमि से अवैध कब्‍जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया गया था, जिसका प्रशासन द्वारा त्‍वरित समाधान मोबाइल कोर्ट के माध्‍यम से आपसी सहमति के आधार पर किया गया। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। मोबाइल कोर्ट के माध्यम से हो रहे त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User