मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में मोबाईल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्राम भादौर तहसील आरोन के प्राप्त आवेदन के संबंध में मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में ग्राम पटवारी द्वारा दल मौके पर जाकर आवेदक धर्मेश पुत्र देवीसिंह जाति रघुवंशी निवासी भादोर एवं अनावेदक राघवेंद्र पुत्र देवीसिंह रघुवंशी के मध्य ग्राम की आबादी में अनावेदक राघवेंद्र रघुवंशी द्वारा निजी मकान निर्माण के संबंध में भूमि एवं निकासी संबंधी विवाद का आवेदक एवं अनावेदक को मौके पर उपस्थित पंचानों के समक्ष मध्य विवाद का आपसी सहमति से निराकरण कराया गया।
इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन, हल्का पटवारी सुनील किरार सहित आवेदक एवं अनावेदक सहित ग्राम पंचांन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)