मोदी सरकार की 11 योजनाएं: 11 साल में आम नागरिक की जिंदगी में बड़ा बदलाव

Sep 20, 2025 - 14:23
 0  54
मोदी सरकार की 11 योजनाएं: 11 साल में आम नागरिक की जिंदगी में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री के रूप में कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिन्होंने आम नागरिकों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं।

इनमें प्रमुख हैं:

पीएम जनधन योजना (28 अगस्त 2014) – हर नागरिक को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए शून्य बैलेंस खाता और 10,000 रुपये ओवरड्राफ्ट सुविधा। अब तक 56.38 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं।

पीएम सड़क सुरक्षा बीमा योजना (9 मई 2015) – 18 से 70 वर्ष तक के नागरिकों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा।

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना (9 मई 2015) – 18 से 50 वर्ष तक के नागरिकों को 2 लाख रुपये का जीवन बीमा।

पीएम आवास योजना (25 जून 2015) – गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराना; योजना को 2029 तक बढ़ाया गया।

अटल पेंशन योजना (9 मई 2015) – असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन की सुविधा; 1,000 से 5,000 रुपये प्रति माह पेंशन।

पीएम उज्ज्वला योजना (1 मई 2016) – गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन और सब्सिडी; अब तक 10.33 करोड़ कनेक्शन।

आयुष्मान भारत योजना (23 सितंबर 2018) – गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज; अब 70 वर्ष और अधिक की आयु वाले भी पात्र।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (24 फरवरी 2019) – छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (26 मार्च 2020) – 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज।

पीएम विश्वकर्मा योजना (17 सितंबर 2023) – कारीगरों और शिल्पकारों को लोन और आर्थिक मदद; अब तक 4.7 लाख लोन वितरित।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (15 फरवरी 2024) – सोलर पैनल पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी।

प्रधानमंत्री मोदी की ये योजनाएं देश में वित्तीय, सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में आम नागरिकों के लिए बड़े बदलाव लाने वाली मानी जा रही हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.