उत्तरकाशी से पत्रकार की गुमशुदगी, परिजनों ने जताया चिंता
उत्तरकाशी (आरएनआई) उत्तरकाशी से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत जुणगा निवासी और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Delhi Uttarakhand Live पर स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय पत्रकार राजीव प्रताप पिछले तीन दिनों से लापता हैं।
जानकारी के अनुसार, राजीव प्रताप गुरुवार, 18 सितंबर की रात उत्तरकाशी पुलिस लाइन में तैनात अपने मित्र की कार लेकर निकले थे, जिसके बाद उनकी कोई खबर नहीं मिली। उनके मित्र की कार भागीरथी नदी में दिखाई गई है, जिससे उनके साथ किसी अनिष्ट की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों ने इस घटना पर संदेह जताते हुए प्रशासन और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। राजीव प्रताप स्थानीय मुद्दों को बेबाकी से उठाने वाले पत्रकार हैं, और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उत्तरकाशी पुलिस और जिला प्रशासन से अनुरोध है कि राजीव प्रताप को खोजने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएँ। भगवान से प्रार्थना है कि वे सकुशल वापस लौटें और उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिले।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



