मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा की नई रणनीति

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछड़े वर्ग के युवा मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। भाजपा पिछड़े वर्ग की युवाओं में पैठ बनाने में जुटी है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का युवा संवाद किया गया। 

Tuesday, February 13, 2024 - 07:33
0
मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा की नई रणनीति

लखनऊ (आरएनआई) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्ग के युवाओं की शिक्षा से लेकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए नए द्वार खोले हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 में युवा मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

भाजपा ओबीसी ओर्चा की ओर से सोमवार को राजधानी के विश्वैश्वरैया सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम का आगाज किया गया। उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें मोदी सरकार के दस साल में मिले अधिकार और सुविधाओं से वाकिफ कराया। 

मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।  केंद्रीय विद्यालय, सैनिक विद्यालयों में 27 फीसदी आरक्षण दिया है। विश्वकर्मा सम्मान योजना में भी पिछड़े वर्ग के 18 समाजों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

मछुआ समुदाय के लिए भी 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की है। उप मुख्यमंत्री ने पिछड़े वर्गों के नौजवानों से भारत को 2047 तक ‘‘विकसित भारत’’ बनाने के लिए मोदी का समर्थन करने का आह्वान किया। 

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मोर्चा ने भाजपा की राजनीतिक क्षमता को बढ़ाया है। कार्यक्रम को मोर्चा के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान ने भी संबोधित किया।

लोक सभा चुनावों में सभी 80 सीटें जीतने के लिए ओबीसी मोर्चा की ओर से दो हजार सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 18 मंडलों में मंडल स्तरीय सामाजिक सम्मेलन होंगे। 17 नगर निगमों में ओबीसी समाज के महा सम्मेलन होंगे। सभी 75 जिलों में ओबीसी युवा संवाद कार्यक्रम किए जाएंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User