गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मृतक चंदन गुर्जर से ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार बरामद
गुना (आरएनआई) जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा और उनकी टीम द्वारा मृतक चंदन गुर्जर से ठगी के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार कर जिनसे मृतक से ठगे गए रूपयों में से 60 हजार रूपये बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
फरियादी कमल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम कोलाम्बे के द्वारा अपने भाई चंदन सिंह गुर्जर को आज से करीबन 06-07 माह पहले फतेहगढ निवासी लंकेश उर्फ जगदीश पंडित के विरुद्ध नकली सोना देकर 4,70,000 रुपये की ठगी किए जाने संबंधी एक आवेदन पत्र बीनागंज चौकी पर दिया था। जिस पर से चांचौडा थाने में धारा 318(4) बीएनएस के तहत शून्य पर प्रकरण दर्ज कर असल कायमी हेतु फतेहगढ थाना भेजा गया । इसके बाद दिनांक 04 सितंबर 2025 को फतेहगढ थाने पर असल अप.क्र. 229/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
गुना पुलिस अधीक्षकअंकित सोनी द्वारा मृतक चंदन सिंह गुर्जर के साथ हुई ठगी की उक्त घटना को गंभीरता से लेकर प्रकरण में बारीकी से जांच कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ प्रकरण की गहन विवेचना की गई साथ ही प्रकरण के आरोपी लंकेश भार्गव की तलाश हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर जिसकी गिरफ्तारी के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप गत दिनांक 08 सितंबर 2025 को आरपी लंकेश भार्गव के अपने घर आने की मुखबिर से सूचना मिलने पर फतेहगढ ने से पुलिस की एक टीम तत्काल आरोपी के घर पहुंची और जहां से आरोपी लंकेश उर्फ जगदीश पुत्र लक्ष्मीनारायण भार्गव उम्र 50 साल निवासी फतेहगढ को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथी हिम्मत सिंह पारदी निवासी ग्राम बीलाखेडी, जसवंत यादव निवासी मुरादपुर एवं तोफान सिंह यादव निवासी ग्राम खेजरा के साथ मिलकर चंदन सिंह गुर्जर को 4,70,000 रुपये में नकली सोना बेंचना एवं चार लाख रुपये हिम्मत सिंह पारदी द्वारा रख लेना तथा 20-20 हजार रुपये तोफान यादव व जसवंत यादव को देना और तीस हजार रुपये खुद को मिलना बताया । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी तोफान सिंह यादव, जसवंत सिंह यादव एवं हिम्मत सिंह पारदी की तलाश की गई और इस दौरान आरोपी तोफान सिंह पुत्र जमनालाल यादव उम्र 54 साल निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा एवं आरोपी जसवंत पुत्र देवीलाल यादव उम्र 37 साल निवासी ग्राम मुरादपुर थाना धरनावदा को भी गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों के हिस्से में आए रुपयों में से 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं । पुलिस द्वारा प्रकरण में विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी लंकेश भार्गव को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी लंकेश भार्गव का पूर्व आपराधिक रिकार्ड रहा है जिसके विरुद्ध हत्या व अन्य गंभीर धाराओं के कुल 04 प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं । प्रकरण में फरार शेष व मुख्य आरोपी हिम्मत सिंह पारदी की तलाश जारी है ।
पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि अनिल कदम, आरक्षक पवन शर्मा, की विशेष भूमिका रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



