मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंच प्रण शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के कृति संकल्पित।

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0
मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंच प्रण शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

अयोध्या। (आरएनआई) योगी सरकार के दिशा निर्देश पर आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  नितीश कुमार की अध्यक्षता में, विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंच प्रण शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देशभक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को हृदय से सजोने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने, युवाओं को उनके बलिदान एवं देशभक्त के बारे में बताने, हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के कृति संकल्पित करने के लिए पूरे देश में ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के तहत कार्यालयों में, विद्यालयों में, तहसीलों एवं ग्रामों में पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी कि  
मैं शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। मैं शपथ लेता हूँ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर संभव प्रयास करूंगा।
मैं शपथ लेता हूँ कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूँगा। मैं शपथ लेता हूँ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूँगा।  मैं शपथ लेता हूँ कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा। मैं शपथ लेता हूँ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूँगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User