मेरठ रेंज में कांवड़ यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षा, 3000 आईपी कैमरे और 100 ड्रोन से होगी निगरानी
कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। यात्रा मार्गों और प्रमुख शिवालयों की निगरानी अत्याधुनिक तकनीक के जरिए की जाएगी। इसके लिए 3000 आईपी कैमरे, हजारों सीसीटीवी कैमरे, 100 ड्रोन, 19 वॉच टावर और 30 वॉचिंग वॉल्स तैनात किए गए हैं।
मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो, अफवाह या माहौल बिगाड़ने वाली किसी भी पोस्ट को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, हाईटेक निगरानी व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है। यात्रा के दौरान मेरठ रेंज के सभी संबंधित जिलों की पुलिस और प्रशासनिक टीमें आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)