मृतकों के परिजनों को 25 लाख घायलों को 15 लाख दिए जाने की मांग,अभियान चलाकर की जाए अवैध वाहनों पर कार्रवाई

Thursday, December 28, 2023 - 21:59
Updated: 3 years ago
0
मृतकों के परिजनों को 25 लाख घायलों को 15 लाख दिए जाने की मांग,अभियान चलाकर की जाए अवैध वाहनों पर कार्रवाई

गुना (आरएनआई) दर्दनाक बस हादसे पर जिला कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों का हालचाल जाना। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घटना को वीभत्स व दिल दहला देने वाला करार दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने व दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। अस्पताल से निकलने के बाद कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राजीव गांधी स्थित कार्यालय पर मौन रखकर ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की और श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी का ध्वज झुकाया गया।

इसी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने 139वें स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष,कांग्रेस प्रभारी राघवेन्द्र शर्मा, बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल, नूरुल हसन नूर, सत्यप्रकाश विजयवर्गीय, कैलाश नारायण भार्गव, देवेंद्र श्रीवास्तव, आनंद पांडे,हरि विजयवर्गीय, विश्वनाथ तिवारी, सीमा यादव, गोपाल शर्मा,रजनीश शर्मा, शेखर वशिष्ठ, हर्ष मेर, दीपेश पाटनी,महेंद्र राजपूत,पंकज कनेरिया,विक्रम तोमर,सतेंद्र जैन, सहित आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User