मुजफ्फरपुर में दिख रहा भारत ब॑द का मिला जुला असर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में बंद का आवाहन

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर आज ब॑द का असर बिहार के अलग अलग जिलों में देखने को मिल रहा है, वही बिहार के मुजफ्फरपुर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

Wednesday, August 21, 2024 - 16:24
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर आज ब॑द का असर बिहार के अलग अलग जिलों में देखने को मिल रहा है, वही बिहार के मुजफ्फरपुर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, सुबह से ही प्रदर्शनकारी यातायात बाधित कर बंद को सफल बनाने को लगे है, हालाकि इस बंद को लेकर मुजफ्फरपुर प्रशासन भी अलर्ट पर है।

आपको बता दें की NH 57, NH 28, NH 77  पर जगह जगह आगजनी कर रोड को बंद कर दिया गया है जिस वजह से नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई.  इस दौरान राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मालूम हो की सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में एसी/एसटी आरक्षण में भारतीय स॑विधान में दिए गए गए अधिकार में बदलाव किया है, जिसे क्रिमी लेयर का जो निर्णय लिया गया है, जिसके विरोध में दलित संगठनों के द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया है।

आपको बता दें की मुजफ्फरपुर के बैरिया गोलंबर, भगवान पुर, गोबरसही, गायघाट, रामदयालु ,जीरो माइल सहित कई प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन कारियों ने चक्का जाम कर दिया जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. हालाकि प्रशासन अलर्ट पर है और जगह नज़र बनाई हुई है ताकि कही कोई विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User