मुजफ्फरपुर में डायल 112 के पदाधिकारी का रिश्वत लेता वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Saturday, July 12, 2025 - 18:16
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है, जहा बीतें दिन एक थाना के दरोगा पर पीड़ित के पिटाई का आरोप लगा वही अब एक बिहार पुलिस का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है की वायरल वीडियो हथौड़ी थाना का है, जहा डायल 112 के पदाधिकारी के द्वारा किसी मामले को लेकर पैसा लेने वाला वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हरकंप मच गया. वही वायरल वीडियो की जानकारी के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुटी.

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा की वायरल वीडियो की बात सामने आई है, एडिशनल एसपी पूर्वी वन को निर्देशित किया गया है. जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगी उस आधार प करवाई की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User