मुजफ्फरपुर के चार प्रखंडों में करी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव! : मतदाताओं में उत्साह

Tuesday, November 26, 2024 - 15:08
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) सूबे में उपचुनाव संपन्न होते ही पैक्स चुनाव शुरू हो चुका है, ऐसे आज यानी 26नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान जारी है. वही मुजफ्फरपुर के चार प्रखंडों में पहले चरण में मतदान किया जा रहा है. इस चुनाव में भी बुजुर्ग, युवा, महिला और पुरुषों मतदाताओं में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उत्साह भी देखने को मिला. खासकर पुरुषो की तुलना में महिलाएं भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही है. बता दें की प्रथम चरण में मुजफ्फरपुर के चार प्रखंड औराई, कटरा, बोचहा और गायघाट में मतदान हो रहा है. जिसमे 236मतदान केंद्र बनाए गए. जहा सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम देखने को मिले. मतदान सुबह सात बजे से शुरू है जो की शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा. प्रथम चरण के मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है. प्रशासन और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बीच मतदाता उत्साहपूर्वक अपने अधिकार का उपयोग कर रहे हैं.

वही गायघाट प्रखंड के बीस पंचायतों में पैक्स चुनाव हो रहे है इसको लेकर पुलिसनिंग व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त नजर आ रही है, ताकि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे साथ ही शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहोल में चुनाव सम्पन्न हो, इसको लेकर प्रत्येक बूथों पर वरीय अधिकारीयों द्वारा नजर बनाए हुई है. साथ ही बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार लगातार सभी बूथों का दौरा कर रही है ताकि मतदाता भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग कर सकें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User