मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
हरदोई (आरएनआई) समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आई.टी.आई. परिसर, हरदोई में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम भास्कर ने बताया कि इस अवसर पर 47 हिन्दू एवं 1 मुस्लिम सहित कुल 48 जोड़े अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे।
शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सभी नवविवाहित जोड़ों को 26 प्रकार की उपहार सामग्री प्रदान की गई। समारोह में उल्लास, सामाजिक समरसता और सौहार्द का वातावरण दृष्टिगोचर हुआ।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विकास खण्ड माधौगंज की वर्षा पुत्री शेर सिंह का विवाह, औपचारिक कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात भी संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराया गया। वहीं नगर पालिका संडीला की रचना पुत्री स्वर्गीय राजकुमार, जो विवाह स्थल पर आते समय वाहन दुर्घटना में घायल हो गई थीं, उपचार के उपरांत समारोह स्थल पर पहुंचीं और उनका विवाह विधिवत सम्पन्न कराया गया। प्रशासन की तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह में मा. श्रीमती प्रेमावती, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री अजीत सिंह ‘बब्बन’ जी, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री सुखसागर मिश्रा जी, नगर पालिका अध्यक्ष सदर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), उपनिदेशक कृषि, जिला गन्ना अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शालीनता, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)