मुख्‍यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का विधायक द्वारा किया गया शुभारंभ

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत उपयोगी पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का किया गया आग्रह। 

Sunday, August 11, 2024 - 20:41
Updated: 2 years ago
0
मुख्‍यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का विधायक द्वारा किया गया शुभारंभ

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित समाज कार्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की कक्षाओं का शुभारंभ शासकीय पीजी कॉलेज गुना के सभागार में मुख्य आतिथ्य विधायक श्री पन्नालाल शाक्य और न.पा. अध्यक्ष गुना श्रीमति सविता अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में समारोह संपन्न हुआ।

नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा इस पाठ्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया और छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद विधायक श्री शाक्‍य द्वारा नेतृत्व क्षमता विकास विषय पर अपने विचार रखे गए और जुड़ने वाले छात्र-छात्राओं से यही निवेदन किया कि हमें अपने-अपने गांव में भी ऐसे ही नेतृत्वकर्ता विकसित करना है जो अपने गांव के विकास के लिए कार्य करें। साथ ही उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम अभियान" में, पीपल, नीम और अन्य उपयोगी पौधे लगाने और उन्हें पालने की जिम्मेदारी लेने के लिए आग्रह किया। अंत में अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण किया गया।

कार्यक्रम में परामर्शदाता ब्रजकिशोर धाकड़ द्वारा नशामुक्ति अभियान, राजाराम धाकड़ द्वारा एक पेड़ मां के नाम, रामकिशोर देवलिया द्वारा हर घर तिरंगा अभियान और नगेंद्र चतुर्वेदी द्वारा पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य बी. के. तिवारी, जन अभियान परिषद गुना से जिला समन्वयक श्रीमति मंजूषा सालोमन विकासखंड समन्वयक जअप गुना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परमशदाताओं अपने-अपने विषय और पाठ्यक्रम के बारे में जानकरी दी और पुस्तक वितरण किया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User