केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 12 अगस्‍त गुना का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम

स्‍थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा श्री सिंधिया हर घर तिरंगा रैली यात्रा में करेगें सहभागिता। 

Sunday, August 11, 2024 - 20:41
Updated: 2 years ago
0
केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 12 अगस्‍त गुना का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम

गुना (आरएनआई) केंद्रीय य मंत्री दूरसंचार एवं उत्‍तरीय-पूर्व विकास विभाग भारत सरकार ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 12 अगस्त 2024 को जिले का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम प्राप्‍त हुआ हैं।
 
प्राप्‍त जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री दूरसंचार एवं उत्‍तरीय-पूर्व विकास विभाग भारत सरकार श्री सिंधिया दिनांक 11 अगस्‍त 2024 रविवार को रात्रि 10.45 पर गुना आगमन होगा। तत्पश्चात सर्किट हाउस गुना में रात्रि विश्राम करेगें। दिनांक 12 अगस्‍त 2024 को केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया सुबह 9.30 बजे सर्किट हाउस गुना में जनसंपर्क करेगें। इसके बाद 10.30 बजे श्री हनुमान टेकरी के दर्शन करेगें। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री 11:15 बजे से 1:30 तक जनसंपर्क ऑफिस, सदर बाजार, जाटपुरा एवं खुटियावद में काबड यात्रा में शामिल होगें इसके बाद खुटियावद से दोपहर 02:00 बजे जयस्‍तंभ चौराहा पर हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल होगें और दोपहर 02:30 बजे श्री सिंधिया हर घर तिरंगा अभियान एवं लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शुभ विदाई गार्डन (जिला पंचायत विश्राम गृह) गुना में सहभागिता कर जिला कलेक्ट्रेट में शाम 5:00 बजे विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 07:00 बजे प्रेस वार्ता पश्चात शाम 07:45 पर जीके होटल गुना स्‍थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया रात्रि में गुना से अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User