केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भ्रमण कार्यक्रम और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए  12.08 को सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निम्नानुसार मार्ग व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

Aug 11, 2024 - 20:43
Aug 11, 2024 - 20:43
 0  2.6k
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भ्रमण कार्यक्रम और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए  12.08 को सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निम्नानुसार मार्ग व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

गुना (आरएनआई) कल सोमवार को सुबह 10 बजे से रात्रि 10 तक नानाखेड़ी मंडी गेट सामरसिंगा होटल से जज्जी बस स्टैंड के बीच ट्रक, बस, ट्रेक्टर, लोडिंग, ऑटोरिक्शा, हाथठेला आदि वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।

गुना से अशोकनगर और अशोकनगर से गुना की ओर जाने वाला ट्रैफ़िक सामरसिंगा मंडी गेट से रिलायंस पेट्रोल पंप, गोपालपुरा रोड, जेल तिराहा, परसुराम चौराहा, घास डिपो होते हुए चलेगा। (हनुमान चौराहा - अंबेडकर चौराहे पर आने की अनुमति नहीं होगी।

गुना से शिवपुरी और शिवपुरी से गुना के लिए चलने वाली बसें दो खम्बा से बाईपास होते हुए चिंताहरण से बस स्टैंड पहुँचेगी इसी तरह बस स्टैंड से चिंता हरण बाईपास होते हुए रवाना होंगी। (बसों को जयस्तंभ चौराहा, हनुमान चौराहे पर आने की अनुमति नहीं होगी।)

जयस्तंभ चौराहा से सुगन चौराहा, निचला बाज़ार, सदर बाज़ार, हाट रोड़ से अंबेडकर चौराहे तक किसी भी तरह के हाथठेला, लोडिंग वाहन, ऑटो रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

लाहोटी मार्ग से ममता डेयरी - बैजू चौराहा - गोंड बाबा मंदिर - आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ - हनुमंता मंदिर पुलिया - बूढ़े बालाजी - टेकरी रोड़ पर किसी भी तरह के भारी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडिंग इत्यादि वाहनों का परिवहन प्रतिबंधित रहेगा।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0