मुख्यमंत्री ने शुभकरण की हत्या करने वाले हरियाणा पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज न करके  पंजाबियों को धोखा दिया: बीबा हरसिमरत कौर बादल

शुभकरण के गांव का दौरान किया। मुख्यमंत्री को शुभकरण की हत्या में शामिल बताया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।  (जीवन गुप्ता/परवीन कुमार)

Friday, February 23, 2024 - 19:37
Updated: 3 years ago
0
मुख्यमंत्री ने शुभकरण की हत्या करने वाले हरियाणा पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज न करके  पंजाबियों को धोखा दिया: बीबा हरसिमरत कौर बादल

बठिंडा (आरएनआई) पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अपनी बात से मुकरने और नौजवान किसान शुभकरण की हत्या के जिम्मेदार हरियाणा पुलिस के कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नही करने के अलावा  इस दुख की घड़ी में परिवार की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
 
बठिंडा सांसद ने शुभकरण के गांव बालो जाकर उसकी दादी से बातचीत की और कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि सरकार की ओर से अभी तक किसी ने भी दुखी परिवार से मुलाकात नही की है। उन्होने मुख्यमंत्री पर शुभकरण की हत्या के लिए जिम्मेदार हरियाणा पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज न करके किसान समुदाय के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।
 
यह कहते हुए कि शुभकरण की हत्या हरियाणा सरकार ने की है और आप सरकार की हरियाणा के साथ मिलीभगत है। बीबा बादल ने कहा,‘‘ गृहमंत्री के रूप में भगवंत मान के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’’
 
बठिंडा सांसद ने इस बात पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि आप सरकार ने उन सात किसानों का पता लगाने के लिए कुछ भी नही किया है, जिन्हे बाॅर्डर पर से उठा लिया गया था, और जिनके बारे में कहा गया था कि वे हरियाणा क्षेत्र में हैं।’’ वह हमारे युवाओं के अपहरण और उन पर आंसू गैस, पैलेट गन और रबड़ की गोलियां चलाने से रोकने के लिए कुछ क्यों नही कर रहे हैं?
 
बीबा बादल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि  मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन को उठाने के समय केंद्र द्वारा दिए गए आश्वासनों को लागू करने के लिए अब तक प्रधानमंत्री से मुलाकात नही की है। उन्होने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री ने अब तक भी प्रधानमंत्री से संपर्क नही किया है। उन्होेने यह भी मांग की कि आप सरकार आगामी 1 मार्च से विधानसभा सत्र में सभी 23 फसलों को एमएसपी पर खरीदने के लिए श्री भगवंत मान द्वारा चुनावों से पहले किए गए वादे को लागू करने के लिए एक विधायक पारित करना चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार को एमएसपी को किसानों का कानूनी अधिकार बनाकर दो साल से अधिक समय पहले संयुक्त किसान मोर्चा से किए गए वादों को लागू करने का भी आग्रह किया। उन्होने केंद्र से किसान यूनियनों के साथ सार्थक बातचीत कर उनकी सभी शिकायतों का समाधान करने का भी आग्रह किया है।
 
बठिंडा सांसद ने दुखी परिवार और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में अकाली दल उनके साथ खड़ा है और शुभकरण को न्याय सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेगा। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User