मुख्य बाजार मधुसूदनगढ़ में किराने की दुकान में पटाखा मिलने पर पुलिस और प्रशासन की छापामार कार्यवाही 

Oct 18, 2025 - 18:40
Oct 18, 2025 - 18:44
 0  270
मुख्य बाजार मधुसूदनगढ़ में किराने की दुकान में पटाखा मिलने पर पुलिस और प्रशासन की छापामार कार्यवाही 

गुना (आरएनआई) प्रमुख बाजारों एवं आबादी से दूर जहां प्रशासन पटाखे की दुकान लाइसेंस देकर नियत स्थान पर लगवा रही है, उसी क्रम में कुछ दुकानदार अपने घरों के अंदर किराना दुकान के साथ पटाखे बेच रहे थे। जिसकी सूचना पर  कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देश एवं राघोगढ़ एसडीएम अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज मधुसूदनगढ़ के मुख्य बाजार में तहसीलदार डॉ. उदय सिंह,नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली, थाना प्रभारी संदीप यादव एवं नगर परिषद सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती की संयुक्त टीम द्वारा अग्रवाल किराना स्टोर पर सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें पोटास सहित अधिक मात्रा में पटाखे घर में रखे पाए गए। जबकि मधुसूदनगढ़ में पटाखे लगाने के लिए नियत स्थान पारीक के खेत में विधिवत लाइसेंसधारी को ड्रा निकाल कर दुकान प्रदाय की गई है। जहां पर फायर ब्रिगेड, टेंट साफ-सफाई आदि की भी व्यवस्था की गई है। जहां से लोग अपने त्यौहार को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए पटाखे, फुलझड़ी खरीद सकें। मुख्य बाजारों में घर में आतिशबाजी रखने से आगजनी संबंधी घटना घटित हो सकती है। इस पर पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इसी क्रम में मुख्य बाजारों का भ्रमण करते हुए जहां छोटे दुकानदारों से प्रशासन द्वारा दिए खरीदे गए, वहीं मुख्य बाजार में पटाखे रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिन्हें जप्त कर थाना मधुसूदनगढ़ में रखवाकर कार्यवाही की गई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0