मुखिया के घर एवं स्कारपियो से तस्करी का 50 लाख का नेपाली गांजा बरामद,मुखिया गिरफ्तार

Monday, July 15, 2024 - 08:22
Updated: 2 years ago
0
मुखिया के घर एवं स्कारपियो से तस्करी का 50 लाख का नेपाली गांजा बरामद,मुखिया गिरफ्तार

आदापुर/मोतिहारी (आरएनआई) एसएसबी 71 वी बटालियन मोतिहारी एवं आदापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्री छापेमारी कर एक मुखिया के घर एवं स्कार्पियो से भारी मात्रा में नेपाल से तस्करी का लाया गया प्रतिबंधित गांजा को बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी करवाई की गयी है। एसएसबी के अधिकारियों की माने तो आदापुर प्रखण्ड के बखरी पंचायत के वर्तमान मुखिया झिटकहिया निवासी अख्तर शाह (40) का भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नारकोटिकस तस्करी का किंगपिन माना जाता था। जिसकी सूचनाएं लगातार मिलती थी। छापेमारी के दरम्यान मुखिया के स्कार्पियो से 120 किलोग्राम तथा घर से 11 किलोग्राम प्रतिबंधित नेपाली गांजा को बरामद किया गया है। मौके से मुखिया  को गिरफ्तार कर स्कारपियो को भी जब्त कर लिया गया है। आदापुर पुलिस मुखिया  अख्तर शाह से विशेष पूछताछ कर रही है। कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जबकि कई भूमिगत बताये जा रहे है। स्थानीय सूत्रों की माने तो इस धंधे में सीमावर्ती क्षेत्र के अन्य कई जनप्रतिनिधियों के भी जुड़े होने की संभावना बताई जा रहे हैं। एसएसबी के अधिकारियों के माने तो जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए बतायी जा रही है। आदापुर पुलिस के बताया कि पकड़े गये मुखिया की अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User